बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर सत्यम चौक में कांग्रेस जनों ने किया सतनाम शोभायात्रा का स्वागत किया

उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी रामा बघेल के नेतृत्व में पूजा अर्चना कर खीर प्रसाद का वितरण किया गया
बिलासपुर। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास जरहाभाठा से सतनाम शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में छात्रावास के बच्चे एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शोभायात्रा में बाबा के आदर्शों का संदेश दिया गया। सत्यम चौक में संतोषी रामा बघेल उप नेता प्रतिपक्ष की अगवाई में सतनाम शोभा यात्रा का स्वागत किया गया , बाबा की प्रतिमा पर पूजा कर खीर प्रसाद का वितरण किया गया। उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी रामा बघेल ने बाबा गुरु घासीदास जयंती की शहर वासियों को बधाई देते हुए कहा है कि हमारे गुरु बाबा ने मनखे मनखे एक समान तथा युवाओं को नशा से दूर रहने समाज की एक जुटता का संदेश जो दिया था। आज बाबा की जयंती पर हम उनके आदर्शों पर चलकर शांति और सद्भावना के साथ समाज को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। और बाबा गुरु घासीदास की जयंती अवसर पर हम सब सतनामी समाज के लोग एक जुटता का संदेश देने के लिए उनके आदर्शों पर चलकर भाईचारा और शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने भी बाबा की जयंती पर छत्तीसगढ़ वासियों को बधाई देते हुए कहा है कि बाबा गुरु घासीदास ने सामाजिक एकता और शांति का संदेश देने के लिए एक बड़ा काम किया।

नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने भी बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर सतनामी समाज को बधाई देते हुए कहा है कि ने बाबा ने हमें नशा से दूर रहने तथा शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है और आज सतनामी समाज उन्ही के आदर्शों पर चल रहा है। बाबा गुरु घासीदास हमारे छत्तीसगढ़ के गौरव है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षद नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, कांग्रेस के ब्लॉक एक के अध्यक्ष जावेद मेमन, पार्षद पूर्व पार्षदजुगल किशोर गोयल, सीताराम जयसवाल, रामा बघेल, ओम कश्यप, अनीता हिमांशु कश्यप, रीता शंकर कश्यप, अब्दुल सत्तार, सैयद मुस्ताक , अनवर खान, निलेश रजक, राहुल रजक , आकाश ताम्रकार, सैयद सुलतानुद्दीन, फरीद खान बबली, आदि काफी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और खीर प्रसाद का वितरण किया। रामा बघेल के द्वारा प्रतिवर्ष बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर सत्यम चौक में भाव रूप से बाबा जी की पूजा चना के साथ ही खीर प्रसाद का वितरण किया जाता है। शाम को तालापारा में मिनीमाता संजय नगर बजरंग चौकमें जयंती अवसर पर पंथी नृत्य का आयोजन किया जाता है। आज भी शोभायात्रा में समाज के युवा पंथी नृत्य करते हुए बाबा का संदेश दे रहे थे।