योद्धा इलेवन ने शौर्य इलेवन को 6 विकेट से हराया

स्ट्रीमीफाई रायपुर ने वायसीसी इलेवन को 7 विकेट से हराया
योद्धा इलेवन ने एकतरफा मुकाबले में वायसीसी इलेवन को 7 विकेट से हराया
बेहद रोमांचक मुकाबले में शौर्य इलेवन की टीम ने 1 रन से जीता मैच
बिलासपुर।स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है।
प्रतियोगिता के आठवें दिन तीन मैच खेले गए।
पहला मैच शौर्य इलेवन बिलासपुर और योद्धा इलेवन के बीच खेला गया।
इस मैच के अतिथि रहे श्री संदीप अग्रवाल जी (सीईओ जिला पंचायत), पंकज पटेल जी (एएसपी), अनुज कुमार जी (एएसपी) निमितेश् सिंह जी (सीएसपी) सभी अतिथियों ने टॉस कराकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।
टॉस जीतकर योद्धा इलेवन बिलासपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शौर्य इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 86 रन बनाए। शौर्य इलेवन की ओर से बल्लेबाज अविनाश और सोनू ने क्रमशः 25 और 27 रन बनाए। योद्धा इलेवन के गेंदबाज शोमैन ने सर्वाधिक 3 विकेट अर्जित किए। 10 ओवरों में 87 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी योद्धा इलेवन की टीम ने 9वें ओवर में 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
योद्धा इलेवन के खिलाड़ी अब्दुल शामद को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज का दूसरा मैच वाय.सी.सी इलेवन और स्ट्रीमीफाई रायपुर के मध्य खेला गया।इस मैच के अतिथि के रूप में वैभव बैस जी(प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा), सुनीता मणिकपुरी जी, तिलकराम साहू जी(एमआईसी), मोती गंगवानी जी, गणेश राम जी(आर एस एस),कौशलेंद्र जी (आरएसएस), राजीव दुबे जी (आरएसएस) उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।
स्ट्रीमीफाई रायपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाय सी सी इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 65 रन बनाए। 66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्रीमीफाई रायपुर की टीम 6वें ओवर में ही मात्र 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। स्ट्रीमीफाई रायपुर की ओर से सलामी बल्लेबाज बिट्टू ने तूफानी पारी खेलते हुए सर्वाधिक 47 रन बनाए।स्ट्रीमीफाई रायपुर के बल्लेबाज बिट्टू को उनकी 13 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आज का तीसरा मैच योद्धा इलेवन और वाय सी सी इलेवन के मध्य खेला गया।इस मैच के अतिथि रहे। डा रस्मि शर्मा जी, श्री मती संध्या तिवारी जीडा सी. एस. उइके जी, डा राजकुमार जी, डा वैभव ओत्तलवार जी, डा समर्थ शर्मा जी, श्री फेबियानुस मिंज जी(प्रिंसिपल लोयोला स्कूल)
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाय.सी.सी. इलेवन की टीम मात्र 20 रन बनाकर ढेर हो गई।योद्धा इलेवन के गेंदबाज फजल ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए।10 ओवरों में 21 रन के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी योद्धा इलेवन की टीम 4थे ओवर के ही 21 रन बनाकर मैच जीत लिया।योद्धा इलेवन के गेंदबाज फजल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि अपनी स्व.माता जी की स्मृति में मै यह आयोजन पिछले 13 वर्षों में मेरे द्वारा कराया जा रहा है।शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है हमारा प्रयास रहता है शहरवासियों एवं दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके।खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।
इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी जो कि लाइट टेनिस बाल क्रिकेट में पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि है।साथ ही उप विजेता, मैंन ऑफ द सीरीज,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बेस्टमैन,बेस्ट फिल्डर,समेत अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव स्क्रीन,यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, रिप्ले,थर्ड एम्पायर,एवं आकर्षक आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई हैं।