Blog

दिव्यांग को आवास और पेंशन का इंतज़ार

प्रशासन से मानवीय हस्तक्षेप की उम्मीद।

बिलासपुर । लखासार वार्ड क्रमांक 1 निवासी मनोज यादव ने जिला प्रशासन से आवास और निराश्रित पेंशन की मांग की है। मनोज यादव ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर अपनी गंभीर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वे 100 प्रतिशत अस्थि विकलांग हैं और शारीरिक अक्षमता के कारण नियमित रूप से काम करने में असमर्थ हैं। आवेदन में मनोज यादव ने उल्लेख किया है कि वे वर्तमान में कच्चे मकान में रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बारिश और खराब मौसम के दौरान उनका मकान टूटने की स्थिति में है जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने निराश्रित पेंशन प्रदान करने की भी गुहार लगाई है।मनोज यादव का कहना है कि उन्होंने कई बार निराश्रित पेंशन के लिए आवेदन किया लेकिन वर्ष 2002 की सर्वे सूची में नाम नहीं होने के कारण उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। पेंशन नहीं मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो गई है। मनोज यादव ने जिला प्रशासन से मानवीय आधार पर उनकी समस्याओं पर विचार करते हुए आवास और निराश्रित पेंशन स्वीकृत करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *