जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश में हड़कंप, कोर्ट परिसरों में सघन जांच
बिलासपुर।एक ही दिन में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के तीन जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और राजनांदगांव, जबकि मध्यप्रदेश के रीवा जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।इसके बाद एसएसपी
के निर्देश पर कोर्ट में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आने जाने वालो की जांच कर प्रवेश दिया गया।
दरअसल, तमिलनाडु के एक जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के न्यायालयों को भी संदिग्ध ई-मेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद एहतियाती कदम तेज कर दिए गए।बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि फिलहाल बिलासपुर जिला न्यायालय को लेकर कोई सीधी और पुष्ट धमकी सामने नहीं आई है, लेकिन तमिलनाडु के एक कोर्ट को भेजी गई धमकी की ई-मेल कॉपी अन्य जिलों में भी भेजी गई थी। इसी आधार पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।एएसपी ने बताया कि एहतियातन जिला न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कोर्ट आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।एएसपी पंकज कुमार पटेल ने जानकारी दी कि तमिलनाडु के एक न्यायालय को भेजी गई थ्रेट मेल की कॉपी बिलासपुर में भी प्राप्त हुई है। इसी वजह से बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमों को मौके पर तैनात किया गया है।
*कोर्ट परिसर और आसपास के लोगो की हुई बारीकी से जांच*
कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली गई है। हालांकि अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।
*तीन जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी,खाली कराया गया पूरा परिसर*
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। तीनों जिला अदालतों की आधिकारिक ई-मेल आईडी में यह धमकी भेजी गई थी। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसरों को सील कर दिया और चप्पे चप्पे की तलाश की। यही नहीं कोर्ट कैंपस में आने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली गई।राजनांदगांव जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बिलासपुर और दुर्ग जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। जैसे ही न्यायालयों से प्रशासन को धमकी की सूचना मिली सभी जिला न्यायालय परिसर का सील कर दिया गया। न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में बदल गया। तत्काल डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया। सभी जजों, वकीलों, न्यायालयीन कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
*तमिलनाडु में भी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी*
तमिलनाडु में भी जिला न्यायालय को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिलने के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।एहतियातन बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है।
*एसएसपी बोले,सीधी धमकी नहीं मिली,लेकिन सुरक्षा जरूरी*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी प्रकार की सीधी धमकी बिलासपुर को नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।