पुरानी रंजिश को लेकर बीयर के बॉटल को फोड़कर प्राणघातक हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर।पीड़ित अजय चौहान को ग्राम नरियरा के शराब दुकान के पास सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर एंव आरोपियों द्वारा शराब पीलाने की बात कहते हुए आहत को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसे हाथ मुक्का एवं बियर की बॉटल से हमला करते हुए, मारपीट कर चोट पहुंचाया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध दिनांक 13.06.25 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
एसपी पुलिस अधीक्षक के निर्देश में विवेचना दौरान आरोपी सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर दोनो निवासी नरियरा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बियर बॉटल को फोड़कर आहत अजय चौहान को हत्या करने की नियत से उसके सीना में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया है जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि कपिल राम साहू प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, आरक्षक डिकेश्वर साहू , जितेन्द्र कुर्रे, देवमरकाम, यशवंत कश्यप, मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।