Blog

ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की ठगी

दोगुना मुनाफे का झांसा देकर पूर्व कर्मचारी को बनाया शिकार

बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगों ने हैवन्स कंपनी के पूर्व कर्मचारी से 1 करोड़ 31 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर तोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार तोरवा के हेमूनगर निवासी कुलवीर सिंह भट्टी के मोबाइल पर मई 2025 में एक अनजान नंबर से निवेश से जुड़ा लिंक आया। लिंक खोलने पर दोगुना लाभ का दावा किया गया, जिसके झांसे में आकर उन्होंने बताए गए खातों में रकम जमा करना शुरू कर दिया।आरोपियों ने लगातार निवेश के लिए प्रेरित किया, जिससे पीड़ित ने घर के जेवर गिरवी रखे और रिश्तेदारों से उधार लेकर आठ महीनों में कुल 1.31 करोड़ रुपये जमा कर दिए। जब मुनाफे की मांग की गई तो ठगों ने 85 हजार रुपये और जमा करने को कहा और इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया।ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *