Blog

धार्मिक स्थल के सामने चिकन दुकान से हमारी आस्था आहत हो रही है, इसे तुरंत हटाया जाए

गंदगी और जाम की वजह से रोज परेशान होना पड़ा

बिलासपुर ।ग्राम पंचायत जोधरा के नया बाजार चौक में माँ बिलासा माता की मूर्ति एवं चबूतरा के ठीक सामने अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रदीप कुमार लहरे द्वारा यहाँ चिकन दुकान संचालित की जा रही है। यह स्थान ग्राम का प्रमुख चौक होने के साथ-साथ धार्मिक आस्था का केंद्र भी है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं राहगीरों का आवागमन होता है।ग्रामीणों का कहना है कि चिकन दुकान के कारण चौक में आवागमन बाधित हो रहा है। दुकान से फैलने वाली गंदगी और दुर्गंध से आसपास का वातावरण खराब हो रहा है, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धार्मिक स्थल के ठीक सामने इस तरह की दुकान लगने से माँ बिलासा माता की गरिमा और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएँ भी आहत हो रही हैं।नया बाजार चौक ग्राम का मुख्य मार्ग है, ऐसे में यहाँ अतिक्रमण और व्यवसायिक गतिविधियों के कारण यातायात अवरुद्ध रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने जनहित और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से मांग की है कि उक्त अवैध चिकन दुकान को तत्काल हटाया जाए, ताकि चौक को अतिक्रमण-मुक्त कर यातायात सुचारु किया जा सके और धार्मिक स्थल की मर्यादा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *