Blog

सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा और युवक की दर्दनाक मौत….पब से निकल जा रहे थे होटल,गाड़ी में थी शराब की बोतले….तेज रफ्तार कार अपनी साइड छोड़कर आ गई दूसरी साइड में ट्रक के सामने

बिलासपुर ।सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपापार नूतन चौक सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने मुरूम से भरे हाइवा से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमें देर रात ही युवती के दम तोड़ दिया था जबकि जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ा है।इस दर्दनाक हादसे को लेकर अब कोई भूल नहीं सका है।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली युवती जीजीयू की छात्रा थीं। जबकि मृत युवक एमसीए की पढ़ाई कर चुका था।

सभी पब से पार्टी कर शराब के नशे में निकले और होटल जा रहे थे। तेज रफ्तार के चलते गाड़ी नहीं सम्हली और पहले पुलिस के स्टॉपर को ठोकते हुए रॉन्ग साइड में जा ट्रक से जा भिड़ी , बीती रात सरकंडा नूतन चौक में हुए भयानक सड़क हादसे में घायल छात्रा के बाद इलाज के दौरान एक युवक की भी मौत हो गई। वहीं दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कार तेज रफ्तार में थी और अपनी लेन छोड़ कर दूसरे लेन में चली गई और ट्रक के सामने आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सारी गलती कार वाले की ही थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दरअसल पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने गुरुवार रात 11:30 बजे मुरूम से भरे हाइवा और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार क्रमांक सीजी 12 एयू 0995 को तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 10 जे 9955 मुरूम से भरी थी।उससे भिड़ी और हादसा इतना जोरदार था कि कार हाइवा में फंस गई।जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।हादसे में टाटा की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में एक युवती और तीन युवक बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। हादसे में कार का दरवाजा बुरी तरह चिपट गया था। दूसरी गाड़ी से रस्सी के सहारे टोचन कर कार का दरवाजा उखाड़ गया और लड़की तथा घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों का इलाज जारी था। इधर इलाज के दौरान एक अन्य घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया। जबकि एक का इलाज जारी है और कार चालक युवक नीरज द्विवेदी को किसी तरह की कोई चोट नहीं पहुंची है।जिसे सरकंडा पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया है।

मृतकों का आया डिटेल सामने

सरकंडा पुलिस में मिली जानकारी के अनुसार मृतका लड़की का नाम अंशु चंद्रा पिता नंद कुमार चंद्रा था। अंशु चंद्रा 24 साल की थीं और जांजगीर जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के लखाली गांव की रहने वाली है। अंशु कोनी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एमएससी की छात्रा थी। अंशु अशोकनगर में पीजी में रहती थीं। अंशु चंद्राकर पढ़ाई के साथ ही ऑक्सीडेशन कोचिंग क्लास में पार्ट टाइम रिसेप्शनिस्ट का जॉब भी कर रही थी।


वहीं दुर्घटना में जान गंवाने वाला हिमांशु राठौर जांजगीर जिले के चांपा में चांपा तहसील रोड का निवासी था। उसने मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की पढ़ाई की हुई थी। हिमांशु राठौर के पिता देवी दयाल राठौर सीएसईबी से रिटायर्ड कर्मचारी है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई है। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। अपने माता-पिता का हिमांशु इकलौता लड़का था। परिचितों ने बताया कि हिमांशु के माता-पिता काफी उम्र दराज हो चुके हैं। हिमांशु भी बिलासपुर में पीजी में रहता था।

कार सवार युवक युवती नशे में चूर थे

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार युवक– युवती नशे की हालत में थे। उनकी कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि सीपत चौक से अशोकनगर चौक जाने के दौरान नूतन चौक में पहले पुलिस के स्टापर को कार ने ठोका फिर नशे और तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित हो गई और रॉन्ग साइड से आ रही हाइवा के सामने तिरछी होकर आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में शराब की बोतलें थीं। कार जांजगीर निवासी नीरज द्विवेदी की थी। नीरज श्रीराम फाइनेंस में काम करता है और वह दुर्घटना में घायल युवक आनंद चंद्रा का दोस्त हैं। वह आनंद से मिलने के लिए बिलासपुर आया था। यहां उन्होंने रुकने के लिए मोपका क्षेत्र का एक होटल बुक किया था। चारों ने पार्टी मनाने का प्लान किया और श्रीकांत वर्मा मार्ग की शुरुआत में लिंक रोड स्थित एक पब में जाकर शराब का सेवन किया। फिर वहां से रुक कर मोपका के होटल जा रहे थे। वहीं घायल आनंद चंद्रा को सिम्स के बाद अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

एंबुलेंस नहीं पहुंची समय से डायल 112 से पहुंचाया गया सिम्स

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने पर घायलों को डायल 112 के माध्यम से सिम्स अस्पताल भेजा गया। कार में फंसी युवती को लोगों ने दूसरी गाड़ी से टोचन कर दरवाजा उखाड़कर बाहर निकाला। देरी से एम्बुलेंस पहुंचने पर भीड़ में आक्रोश भी देखा गया, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

देर रात हुए हादसे को भरी ठंड में देखने पहुंचे लोग

जैसे ही कई लोगो को खबर मिली कि हादसा हुआ है तो देर रात कई लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पहचानने की कोशिश करने लगे।इस बीच मुख्य सड़क मार्ग पर घंटो ट्राफिक जाम लग गया और अफरा तफरी मच गई।देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई तब मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रैफिक जाम को ठीक करवाया।

वर्जन
हाइवा और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

प्रदीप आर्या
टीआई सरकंडा थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *