Blog

कोचिंग से हुई जान पहचान, फिर फसाया प्रेम जाल में

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग युवती की शिकायत पर पीएससी अभ्यर्थी गिरफ्तार…

बिलासपुर। जिले में युवतियों को प्रेम जाल
में फंसाकर ब्लैकमेल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। बीएससी और पीएससी की कोचिंग कर रहे एक युवक पर युवती के निजी फोटो और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सरकंडा क्षेत्र का है, जहां रहने वाला कृष्णा टेकाम (उम्र लगभग 20 वर्ष) पीएससी की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी पहचान उसी कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली एक युवती से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने भरोसा जीतकर युवती के निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। आरोप है कि इसके बाद युवक का रवैया बदल गया और वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाने लगा। लगातार धमकियों से परेशान होकर युवती ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना
बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि युवतियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *