Blog

मोनू गोयल आशिफ़ जॉयफ़ फ़ेन्स क्लब रायगढ़ बनी दूसरी टीम फाइनल में

फाइनल मैच में मिस वर्ल्ड मनुषी छिल्लर करेंगी शिरकत

स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है…

प्रतियोगिता का दुसरा सेमीफाइनल मैच मोनू गोयल आशिफ़ जॉयफ़ फ़ेन्स क्लब रायगढ़ और अमरकंटक हेल्थ सेंटर इलेवन के बीच खेला गया। मोनू गोयल आशिफ़ जॉयफ़ फ़ेन्स क्लब रायगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। अमरकंटक हेल्थ सेंटर की टीम पहले बल्लेबाजी करने 77 रन बनाकर आल आउट हो गई।
अमरकंटक हेल्थ सेंटर की ओर से बल्लेबाज सोनू ने सार्वाधिक 22 रन बनाएं। मोनू गोयल आशिफ़ जॉयफ़ फ़ेन्स क्लब रायगढ़ टीम की ओर से गेंदबाज इरफ़ान पटेल ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक के साथ 6 विकेट अर्जित किए। दूसरी पारी में 78 रनों का पीछा करने उतरी मोनू गोयल आशिफ़ जॉयफ़ फ़ेन्स क्लब रायगढ़ इलेवन ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।इस प्रकार मोनू गोयल आशिफ़ जॉयफ़ फ़ेन्स क्लब रायगढ़ इलेवन की टीम ने 8 विकेट से यह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इरफ़ान पटेल की गेंदबाज़ी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस मैच में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने किया । विशिष्ट अतिथि के रूप श्री मातीं सिद्दकी डॉ . विवेक बाजपेयी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।

अतिथियों का भव्य स्वागत
सेमीफाइनल मुकाबले में पधारे सभी अतिथियों का ढोल ताशों,आकर्षक लाइटिंग एवं भव्य आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे तोखन साहू ने चुनाव के समय आए हुए एवं जनता से मुलाक़ात को याद किया साथ ही आयोजन को भव्य एवं राष्ट्रीय लेवल का बताया । बृजमोहन अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है मां और बेटे का रिश्ता और ऐसी मां जिस प्रकार अपने बच्चों को खेल के माध्यम से स्वास्थ्य का ध्यान रखती है , उसी प्रकार से निकु भंडारी जी ने खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं । उन्होंने अपने चुनावी पारियों को खेल के हार और जीत के साथ जुड़ते हुए आज तक नहीं हारने की बात कही । इतनी सुविधाओं के साथ इस स्तर का इतना बड़ा आयोजन करना वास्तव में प्रशंसनीय है मैं आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी एवं उनकी पूरी टीम को इसके लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं साथ ही था कामना करता हूं की आने वाले समय में यह आयोजन पूरे देश का सबसे बड़ा आयोजन बनें।


दोनो ही टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ने आगे कहा की दोनो ही टीमें अभी तक शानदार खेल रहीं है हार जीत तो खेल का हिस्सा है पर दोनो ही टीमों के खिलाड़ियों ने दर्शकों का दिल जीता है परिणाम चाहें जो भी हों आप हौसला रखिए स्वयं पर आत्मविश्वास रखिए आपको मंजिल अवश्य मिलेगी।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री अरुण साव,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और 2017 की मिस वर्ल्ड विजेता,बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *