Blog

सरकार के खिलाफ शिक्षकों का बिगुल,17 जनवरी को राज्यव्यापी हड़ताल….

वेतन विसंगति को लेकर उबाल,सहायक शिक्षकों की हड़ताल का ऐलान…

बिलासपुर ।सरकार के खिलाफ सहायक शिक्षकों का बिगुल बज चुका है। अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांगों को लेकर सहायक शिक्षक 17 जनवरी को एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। मोदी की गारंटी के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने से शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।बिलासपुर में सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग के शिक्षकों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। यह आंदोलन छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले किया जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति सालों से बनी हुई है, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है।शिक्षकों ने साफ कहा है कि 17 जनवरी की हड़ताल सिर्फ शुरुआत है। यदि इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। शिक्षकों की मुख्य मांगों में एलबी सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान देना, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सभी लाभ देना, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना और ऑनलाइन उपस्थिति के लिए बीएसके की बाध्यता खत्म करना शामिल है।अब देखना होगा कि 17 जनवरी की इस हड़ताल के बाद सरकार शिक्षकों की मांगों पर क्या रुख अपनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *