Blog

भारतीय रेलवे की ऐतिहासिक जीत में बिलासपुर के ई. जैकब का योगदान

बिलासपुर । जिला बास्केटबॉल संघ के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि संघ के उपाध्यक्ष एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्यालय में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद पर पदस्थ श्री ई. जैकब वर्तमान में आयोजित 75 वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता जो की चेन्नई में आयोजित हुई थी में भारतीय रेलवे महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल टीम के फिटनेस ट्रेनर के रूप में चयनित होकर शामिल हुए।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ई. जैकब के कुशल मार्गदर्शन, अनुशासनात्मक प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक फिटनेस कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेलवे की महिला एवं पुरुष—दोनों ही टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया।
श्री ई. जैकब की यह उपलब्धि न केवल भारतीय रेलवे बास्केटबॉल टीम के लिए बल्कि बिलासपुर जिला बास्केटबॉल संघ और संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गर्व का विषय है।


बिलासपुर जिला बास्केटबॉल संघ के समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने ई. जैकब को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस आशय की जानकारी जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रवीण बिसेन ने दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *