Blog

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में खाने पर बवाल  अंबेडकर हॉस्टल के छात्र सड़क पर….

बासी रोटी–कच्ची सब्जी पर भड़के छात्र, कुलपति बंगले का घेराव…

खाने से बीमार,व्यवस्था से नाराज़ छात्र, देर रात तक प्रदर्शन….

मंगलवार रात कड़ाके की ठंड के बावजूद जर्सी कंटोपी लगा मचाया धमाल

यूनिवर्सिटी में फिर तनाव की सूचना पर दौड़े भागे पहुची कोनी पुलिस

बिलासपुर।सेंट्रल यूनिवर्सिटी में घटिया खाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। अंबेडकर छात्रावास के 50 से अधिक छात्रों ने कच्ची सब्जी और बासी रोटी परोसे जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।हॉस्टल में प्रदर्शन के बाद नाराज छात्र कुलपति बंगले और प्रशासनिक भवन तक पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। कुलपति के बाहर होने की जानकारी मिलने पर छात्रों ने हाय-हाय के नारे लगाए और वार्डन को हटाने की मांग की।

हालात को देखते हुए कोनी पुलिस भी मौके पर पहुंची।छात्रों का कहना है कि लंबे समय से हॉस्टल मेस में बेहद खराब और अस्वच्छ भोजन परोसा जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खराब खाने से छात्रों की सेहत, पढ़ाई और दिनचर्या पर सीधा असर पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान चीफ वार्डन और विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों से बातचीत करने पहुंचे। प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर रात छात्र शांत हुए।गौरतलब है कि एक दिन पहले भी खाने को लेकर विवाद के दौरान मेस प्रभारी द्वारा छात्र को धमकाने का आरोप लगा था, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।एबीवीपी और एनएसयूआई ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए मेस टेंडर बदलने की मांग की है। छात्रों ने साफ कहा है कि जब तक गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन की ठोस व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

*लगातार बढ़ रही घटनाएं,छात्रों के भयंकर आक्रोश*

एक दिन पहले भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नाश्ते में आलू गुंडा मांगने और मेस प्रभारी द्वारा छात्र को चाकू लेकर मारने दौड़ाने को लेकर बवाल हुआ था। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल मेस में लंबे समय से भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन लोगों ने कई बार वार्डन से शिकायत की लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया। विद्यार्थी तब और भड़क गए जब उन्हें भोजन में बासी रोटी और सब्जी पड़ोसी गई, भड़के छात्रों को मजबूरन छात्रों को अपनी मांगों को लेकर कुलपति बंगले का घेराव करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान चीफ वार्डन और यूनिवर्सिटी के शिक्षक छात्रों से को समझाइश देने पहुंचे और बातचीत की। पर छात्र मेस का टेंडर बदलने की मांग को लेकर अड़े रहे,।

*एबीवीपी और एनएसयूआई ने दिया समर्थन*

सीयू में बवाल की सूचना पर एनएसयूआई और एबीवीपी छात्र संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शहर से समर्थन देने पहुच गए जिससे माहौल और गरमा गया। दोनो सन्गठन के पदाधिकारियों ने मेस टेंडर धारकों को तरकाल हटाने और विद्यार्थियों की सेहत का हवाला देते हुए छात्रों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन देने व्यवस्था बनाने की मांग की। विद्यार्थियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *