Blog

GGU के छात्र ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में अध्ययनरत BALLB चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आयुष यादव ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना 15 जनवरी की सुबह की बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद आयुष यादव को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। फिलहाल छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना विश्वविद्यालय परिसर के भीतर नहीं हुई है, हालांकि इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। कॉल डिटेल्स और मैसेजेस की जांच की जा रही है। साथ ही छात्र के परिजनों और सहपाठियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी मानसिक तनाव या दबाव में तो नहीं था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *