Blog

परिवार का सहारा नहीं,मंदिर में करते थे सेवा,लायंस क्लब स्माइल ने कराया बुजुर्ग का सफल नेत्र ऑपरेशन

बिलासपुर। सेवा और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब स्माइल ने परिवार का सहारा नहीं होने वाले 57 वर्षीय मनोज कुमार पटेल के नेत्र उपचार की जिम्मेदारी उठाई। मनोज कुमार पटेल सीएमडी चौक स्थित मंदिर के पास रहते हैं और मंदिर में सेवा कार्य करते हैं। उन्हें आंखों से कम दिखाई देने की समस्या थी।

लायंस क्लब स्माइल की अध्यक्ष रीता राजगीर ने सुकून फाउंडेशन की ओर से साझा की गई जानकारी के बाद इस मामले की पहल की। उन्होंने सुकून टीम के संस्थापक शेख अब्दुल मन्नान से संपर्क कर मनोज के उपचार की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई। इसके बाद पिछले करीब 15 दिनों से उनकी जांच, अस्पताल में भर्ती कराने और उपचार की प्रक्रिया में रीता राजगीर लगातार साथ रहीं।

इस दौरान मनोज के उपचार में सुकून टीम से जुड़े रोहन सिंह परिहार ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया। उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर मनोज के आवश्यक टेस्ट करवाए और उपचार की प्रक्रिया में अपना समय दिया।

6 अक्टूबर को मनोज कुमार पटेल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह 11 बजे उनकी आंख का ऑपरेशन किया गया। सिम्स अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के विशेष सहयोग तथा डॉ. सुचिता सिंह द्वारा सफल ऑपरेशन किए जाने पर लायंस क्लब स्माइल की ओर से चिकित्सकों के प्रति आभार जताया गया।

इस पहल ने यह संदेश दिया कि परिवार का सहारा न होने वाले व्यक्ति के लिए भी समाज में मदद के हाथ आगे बढ़ सकते हैं। लायंस क्लब स्माइल ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना ही सच्ची मानवता और इंसानियत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *