Blog

हाई टेंशन मौत का तांडव, परसदा में गाय की मौत….

बिजली विभाग की लापरवाही से गई बेजुबान की जान….

क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

व्यापारियों का ऐलान-तार बदले नहीं तो बिजली कार्यालय का होगा घेराव….

बिलासपुर ।क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? यह सवाल आज बिलासपुर के परसदा ट्रांसपोर्ट नगर में हुई एक दर्दनाक घटना के बाद खड़ा हो गया है, जहां हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

बिलासपुर का परसदा ट्रांसपोर्ट नगर न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे प्रदेश में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा हब माना जाता है। यहां दिन-रात भारी वाहनों, व्यापारियों और आम लोगों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन इसी व्यस्त इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही ने आज एक बड़ी अनहोनी को जन्म दे दिया।व्यापारियों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन पर अचानक अधिक लोड पड़ गया, जिससे तार जलकर नीचे गिर गया। उसी वक्त वहां मौजूद एक गाय इसकी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत यह रही कि व्यापारियों की सूझबूझ से तुरंत रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों की जान बच सकी। कई लोग और वाहन चालक हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।व्यापारियों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से मौखिक और लिखित रूप से कई शिकायतें कीं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने खर्च पर एक नया ट्रांसफार्मर लगवाया था, जिसे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रातों-रात निकालकर ले लिया।इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उनका साफ कहना है कि अगर जल्द ही पूरे इलाके की हाई टेंशन लाइन बदलकर नई नहीं लगाई गई, तो वे बिजली कार्यालय तिफरा का घेराव करेंगे।अब बड़ा सवाल यही है।क्या बिजली विभाग इस चेतावनी को गंभीरता से लेगा,या फिर किसी और बड़ी जनहानि का इंतजार करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *