Blog

स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन, 233 में से 93 बसें अनफिट

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने ग्राम लगरा स्थित आरटीओ परिसर में स्कूल बसों की विशेष जांच शिविर आयोजित किया। परिवहन, पुलिस, यातायात और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बसों की मैकेनिकल स्थिति और दस्तावेजों की जांच की। शिविर में 233 स्कूल बसें पेश की गईं, जिनमें से 140 फिट पाई गई, जबकि 93 बसें अनफिट रहीं। अनफिट बसों में प्रदूषण प्रमाण पत्र, अग्निशमन यंत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस, टैक्स, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी और सुरक्षा जाली जैसी गंभीर कमियां मिलीं। सभी बस संचालकों को तीन दिन में खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 233 चालकों व परिचालकों का परीक्षण किया, जिसमें कई में शुगर, हाई बीपी और अन्य बीमारियां पाई गईं। आरटीओ असीम माथुर ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार बस संचालन की चेतावनी देते हुए कहा कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई, बस ब्लैकलिस्ट और परमिट निरस्तीकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *