Blog

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर चांटीडीह में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन

चांटीडीह बस्ती में विशाल हिन्दू सम्मेलन में जुटें समाज के प्रमुख चेहरे

बिलासपुर।श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गुरुवार को चांटीडीह बस्ती में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला सम्मेलन का आयोजन हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति चांटीडीह द्वारा किया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन की उपस्थिति रहे

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विलासपुर विभाग के संघ चालक डॉ. राजकुमार सचदेव ने की वहीं मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राज्य मंत्री एवं रजक कार बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक शामिल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत सह-संयोजिका प्रीति दुबे की उपस्थित रही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्यामकांत उपाध्याय ने की।सम्मेलन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ जबकि दोपहर 1 बजे से भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य मंचन की प्रस्तुति दी गई आयोजन रामायण चौक, चांटीडीह में किया गया। आयोजकों ने सभी नागरिकों से केसरिया, लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनकर परिवार सहित उपस्थित होने की अपील किया था जिसका प्रतिसाद भी देखना को मिला… सम्मेलन के बाद भोग-प्रसाद का वितरण भी किया गया.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *