Blog

बिलासपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की मोटरसाइकिल समेत लाखों का मशरूका जब्त

बिलासपुर । मोटर सायकल चोरी के मामलों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच चोरी की मोटर सायकल सहित लाखों का मशरूका जप्त किया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए आयुष एक्का नामक आरोपी और दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच नग चोरी की मोटर सायकल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से एक रूम हीटर, साउंड बॉक्स, एलईडी टीवी, कैमरा, चांदी की पायल सहित अन्य घरेलू सामान और चोरी में इस्तेमाल औजार भी जप्त किए हैं। कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। दरअसल, 20 जनवरी की रात दयालबंद क्षेत्र से एक बुलेट मोटर सायकल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मुखबिर सूचना पर शनिचरी हैप्पी स्ट्रीट के पास तीन युवकों को पकड़ा गया, जो चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने सिविल लाइन, मोपका और संकरी थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *