Blog

थानों के ‘रिपोर्ट कार्ड’ पर आईजी की नजर: सिविल लाइन पहुंचे आईजी राम गोपाल गर्ग

,

लंबित केसों का जल्द निराकरण करने दिए निर्देश

पुलिसिंग में बड़े बदलाव के संकेत

आईजी और एसएसपी ने खंगाले थाने के रिकॉर्ड,

सुस्त पुलिसिंग पर दी सख्त चेतावनी….

​बिलासपुर ।रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कानून-व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के लिए आईजी खुद थानों के औचक निरीक्षण पर निकले हैं। इसी कड़ी में वे सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां उनके साथ एसएसपी रजनेश सिंह भी मौजूद रहे। आईजी ने न केवल थाना परिसर और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की, बल्कि ड्यूटी व्यवस्था में ढिलाई को लेकर अधिकारियों की क्लास भी ली। एसएसपी ने भी लंबित मामलों को लेकर थाना प्रभारी को कड़े निर्देश जारी किए हैं। आईजी के इस औचक दौरे के बाद अब पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

दरअसल ​​आईजी राम गोपाल गर्ग के अचानक सिविल लाइन थाना पहुंचने से पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने मालखाना, बंदी गृह और रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने पाया कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यशैली में बदलाव की जरूरत है। इसी दौरान जिले के कप्तान एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी टीआई सुम्मत राम साहू को लंबित पड़े मामलों की लिस्ट सौंपते हुए, उनका शीघ्र निराकरण करने के आदेश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फरियादियों को न्याय मिलने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी ने सीधे संवाद में पुलिसकर्मियों को याद दिलाया कि उनकी वर्दी का सम्मान तभी है जब आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें।
​​यह निरीक्षण केवल एक औपचारिक दौरा नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा प्रशासनिक उद्देश्य छिपा है। जानकारी के अनुसार, आईजी राम गोपाल गर्ग जिले के सभी थानों का सिलसिलेवार तरीके से जायजा ले रहे हैं। इस अभियान का मकसद पुलिसिंग की कमियों को पहचानना और भविष्य में बड़े सुधारों के लिए आधार तैयार करना है। चर्चा है कि निरीक्षण की इस रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में जिले के थानों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। आईजी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि जो भी अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील नहीं होगा और अनुशासन में लापरवाही बरतेगा, उस पर गाज गिरना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *