Blog

खुद खड़ा नहीं हो पा रहा, फिर भी दोस्त को संभालने की कोशिश

चल मेरे भाई का वीडियो वायरल,लोगों ने कहा- ये है सच्ची यारी

बिलासपुर। शहर की सड़कों पर उस वक्त अजीबो-गरीब नज़ारा देखने को मिला, जब देर रात दो युवक शराब के नशे में बीच सड़क पर ही दोस्ती का लाइव ड्रामा करते नजर आए। दोनों युवक पूरी तरह नशे में धुत थे और ठीक से खड़े होने की हालत में भी नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी दोस्ती का जज़्बा कम नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक लड़खड़ाते हुए अपने दोस्त को संभालने की कोशिश करता दिखाई दिया। हैरानी की बात यह रही कि जो खुद संतुलन नहीं बना पा रहा था, वही बार-बार अपने दोस्त को गिरने से बचाने में जुटा रहा। कभी दोस्त को पकड़कर खड़ा करता, तो कभी खुद गिरते-पड़ते हुए उसे आगे बढ़ने के लिए कहता रहा।
इस दौरान युवक बार-बार नशे में डूबे अंदाज में अपने दोस्त से कहता सुनाई दिया चल मेरे भाई… चल मेरे भाई…। यह दृश्य देखने वालों के लिए जहां एक ओर हंसी का कारण बना, वहीं दूसरी ओर सड़क पर चल रहे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब भी बन गया। वीडियो पुराना बस स्टैंड का बताया जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और इसे “नशे में डूबी दोस्ती” का नाम दे रहे हैं।
हालांकि, इस तरह बीच सड़क पर शराब के नशे में हंगामा करना न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर जमकर देखा व शेयर किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *