Blog

VIP रोड स्थित होटल, मैरिज पैलेस संचालकों की ली गई बैठक…वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कैम्पस के बाहर बारात आयोजन व रोड में वाहन पार्क नहीं कराने दी समझाईश

रायपुर।आगामी वैवाहिक सीज़न के दौरान व्हीआईपी रोड में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निज़ात हेतु पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात कमिश्नरेट रायपुर द्वारा व्हीआईपी रोड में संचालित होटल एवं मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक ली गयी जिसमें वैवाहिक समारोह के दौरान किसी भी परिस्थिति में कैम्पस के बाहर रोड में बारात नही निकालने, पार्किंग क्षमता के अनुरूप विवाह आयोेजन की बुकिंग करने एवं कैंपस के बाहर रोड पर वाहन पार्क नही कराने की समझाइस दी गयी।
बतादे कि शादी सीज़न के दौरान फरवरी से अप्रेल-मई तक व्हीआईपी रोड में आयोजित होने वाले वैवाहिक समारोह के दौरान रोड में बारात निकालने एवं होटल के बाहर मुख्य मार्ग में वाहनों की बेतरतीब पार्किंग किये जाने से उक्त मार्ग में यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है जिससे उक्त मार्ग से होकर आवागमन करने वाले लोगों को एवं माना एयरपोर्ट जाने वाले पैसेंजर को अनावश्यक ट्रैफिक जाम की समस्या से जुझना पड़ता है। जिस पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन पर श्री विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात रायपुर एवं श्री सतीष ठाकुर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रायपुर द्वारा व्हीआईपी रोड में संचालित होटल संचालक एवं मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक ली गयी जिसमें व्हीआईपी रोड में संचालित लगभग 30 होटल/मैरिज पैलेस के संचालक उपस्थित हुए। इस दौरान उपस्थित होटल/मैरिज संचालकों को वैवाहिक कार्यक्रम आयोजन के दौरान निम्नानुसार निर्देश का पालन करने निर्देशित किया गया:-

  1. मैरिज पैलेस में पार्किंग क्षमता के अनुरूप वैवाहिक कार्यक्रम आयोजन की बुकिंग लेंगे।
  2. किसी भी परिस्थिति में मैरिज पैलेस के बाहर बारात आयोजन की अनुमति नही होगी।
  3. मैरिज पैलेस के बाहर मुख्य मार्ग में वाहन खड़ी ना हो इसके लिए 02 गार्ड लगाना अनिवार्य होगा।
  4. बारात होटल/मैरिज पैलेस परिसर में ही निकले !

बैठक में उपस्थित मैरिज संचालकों द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *