Blog

दिल्ली में हुई यह बैठक संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत

राहुल गांधी ने साफ कहा होगी नियमित समीक्षा

बिलासपुर।– देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देश के आठ राज्यों से आए कुल 286 जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष भी शामिल हुए। कांग्रेस ने इस बैठक को संगठनात्मक प्रशिक्षण का नाम दिया, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे। राहुल गांधी ने सभी जिला अध्यक्षों से संवाद करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती की नींव जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव से ही मजबूत होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि हर जिले में कार्यकर्ताओं के साथ नियमित बैठकें की जाएं और हर छह महीने में संगठन की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए।इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में प्रत्येक राज्य में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राहुल गांधी स्वयं भाग लेंगे और न सिर्फ कार्यकर्ताओं बल्कि उनके परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। बैठक में कांग्रेस संगठन को पुनः सशक्त बनाने और राज्यों में सरकार गठन के संकल्प को दोहराया गया।

बाइट —– सुधांशु मिश्रा
जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस

राकेश खरे+आलोक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *