Blog

बिलासपुर: 90 दिनों में समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री….कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान में होंगे शामिल

बिलासपुर।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा की मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कल कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। घेराव में लिंगियाडीह बचाओ आंदोलनकारी भी समर्थन देने पहुंचेंगे। आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को समर्थन देते हुए धरने पर बैठी महिलाओं से कहा है कि 19 फरवरी को जिला स्तरीय आंदोलन के तहत गरीबों के मकानों को तोड़ने का विरोध तथा मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगी। कल जिला स्तरीय आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव, के अलावा कांग्रेस के बड़े नेता तथा जिले भर के कांग्रेस जन नेहरू चौक में एकत्रित होंगे। आज 18 फरवरी को कांग्रेस ने कलेक्ट के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था अब यह कल 11:00 बजे नेहरू चौक में होगा आज लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन में महेंद्र गंगोत्री ने कहा है कि गरीबों के हक की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है और इसी मुद्दे को लेकर कल कलेक्ट का घेराव राव किया जाएगा ।। निगम की सामान्य सभा में लिंगियाडीह का मामला उठाए जाने पर कांग्रेस ने चक्का जाम किया था और कांग्रेस जनों पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज किया हैकिसी भी हालत में गरीबों का मकान नहीं टूटना चाहिए। यह सरकार गरीबों से रोजगार भी छीन रही है। और गरीब परिवारों के मकान भी तोड़े जा रहे हैं कांग्रेस गरीबों के साथ है। किसानों के साथ है मजदूरों के साथ है और महेंद्र गंगोत्री ने लिंगियाडीह के नागरिकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की है। दिलीप पाटिल ने कहा है कि लिंगियाडीह को बचाने के लिए महिलाएं 90 दिन से धरने में है। प्रदेश का यह पहले आंदोलन है । गरीबों के हक की लड़ाई के लिए पहली बार बड़ा आंदोलन बेलतरा क्षेत्र में चल रहा है। और जब भी दिन से महिलाएं धरने पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *