अम्बिकापुर में गांजा तस्करी का खुलासा,21 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद
अम्बिकापुर में गांजा तस्करी का खुलासा,21 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद।
उड़ीसा से यूपी तक सप्लाई की थी तैयारी,कोतवाली पुलिस की घेराबंदी में दो आरोपी गिरफ्तार।
अंबिकापुर—- छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 28 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही 3,090 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश में खपाने की योजना बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर नया बस स्टैंड के पीछे घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश में बिक्री की योजना स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।