Blog

जन चौपाल लगाकर किया गया अपराध, और शिकायतो का निराकरण

बीट सिस्टम में बीट प्रभारी कर्मचारियो के चेतना अभियान अंतर्गत साइबर फ्राड यातायात नशा के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी देकर किया जागरूक

बिलासपुर । एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में बिलासपुर पुलिस के समस्त थाना और चौकी में बीट सिस्टम का प्रभावी क्रियान्वयन कर विजिबल पुलिसिंग, कानून व्यवस्था बनाए रखना,अपराध रोकथाम, सूचना संकलन, अपराधिक तत्वों पर नजर,आम जन से समन्वय, सामुदायिक पुलिसिंग, बाहरी निवासी मुसाफिर चेक करने के क्रम में कोनी थाना के द्वारा ग्राम रमतला, निरतू, घुटकु, सेमरताल में चलित थाना जन चौपाल लगाकर बीट सिस्टम के बीट प्रभारियो, कर्मचारियो द्वारा चेतना अभियान अंतर्गत साइबर फ्राड यातायात नशा के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी देकर जागरूक
किया ।इसके अलावा शिकायतो का निराकरण कर 1 शिकायत में धारा 170 बीएनएस और 3 शिकायत में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और जमीन संबंधित मामले में न्यायालय जाने की सलाह देकर मामलों का निराकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *