संकल्प की थीम पर पेश हुआ छत्तीसगढ़ का बजट,बिलासपुर को भी छत्तीसगढ़ आइटी, नये फ्लाई ओवर सहित मिली अनेको नयी सौगाते

विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला बजट – महर्षि बाजपेयी
बिलासपुर।आज पेश हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह बजट छत्तीसगढ़ को नयी उचाईयों तक पहुंचाने वाला बजट है । आज का बजट संकल्प की थीम पर पेश हुआ है जिसमे सभी वर्गो का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है, आज पेश हुए बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को नयी रफ्तार मिलेगी।
आज के बजट मे हमारे बिलासपुर के एयरपोर्ट को भी वायु योजना से जोड़ा गया है जिससे जल्द ही नयी उडाने हमारे बिलासा देवी एयरपोर्ट से प्रारंभ होगी, अच्छी शिक्षा के लिये छत्तीसगढ़ आईटी,नये फोरलेन फ्लाईओवर, युवाओं के लिये एजुकेशन हब सहित अनेको नयी सौगाते हमारे बिलासपुर को भी मिली है, जिससे आने वाले सालो मे हमारा बिलासपुर शहर भी विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा ||