Blog

मां जगोधात्री परिवार ने मनाया होली मिलन

बिलासपुर ।वृंदावन धाम की होली मिलन कार्यक्रम जगोधात्री परिवार द्वारा फूलों की होली शानदार और भव्य तरीके से मनाया गया। अध्यक्ष शेफाली घोष उपाध्यक्ष अर्चना शाह सचिव सुमिता दास गुप्ता द्वारा सर्वप्रथम राधा कृष्ण के प्रतिमा पर फूल माला एवं दीप प्रज्वलित कर ऑर्गेनिक गुलाल एवं फूलों की वर्षा करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके बाद सभी महिलाओं को चंदन का टीका और फूल माला से ऑर्गेनिक गुलाल लगाकर स्वागत किया गया राधा कृष्ण का नित्य नाटिका कदम के पेड़ के नीचे कृष्ण जी का बंसी की धुन सब का मन मोह लिया अनुष्का और रानी सिंह द्वारा किया गया,

श्रीमती गोपा दास गुप्ता द्वारा बांग्ला डांस, आयुषी पलीत शिवान्या और आयुषी मुखर्जी सुमिता दास गुप्ता द्वारा बांग्ला एकल डांस की प्रस्तुति दिए। सामूहिक राधा कृष्ण का भजन किया गया। फाग गीतों के साथ सभी महिलाओं ने श्री कृष्ण जी के साथ जम के डांस किया भक्तिमय माहौल में हम सब वृंदावन की होली में रंग गए। लगभग 66 महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल रही। सभी महिलाओं के चेहरे में एक खुशी की लहर देखने को मिली कार्यक्रम के अंत में हम सब साथ साथ भोजन किया यह होली हम सबको वृंदावन धाम याद दिला दिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शेफाली घोष द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन एवं पूरा आयोजन श्रीमती सुमिता दासगुप्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शेफाली घोष, अर्चना शाहा सुमिता दास गुप्ता, वंदना घोष, दुर्गा शर्मा, पदमजा सिन्हा, बिंदु कुशवाहा, अनुष्का, रानी सिंह, बरनाली मुखर्जी, अनन्या दास गुप्ता, सांतोंना दासगुप्ता, गोपा दास गुप्ता, मीता चक्रवर्ती, आयुषी पालीत, शिवान्या, आयुषी मुखर्जी आदि बहुत से महिलाएं शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *