युवा सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह 22 को बिलासपुर में होगा आयोजित
रामकुमार पटेल ने युवाओं से की अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने बताया कि युवा सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन कल रविवार 22 मार्च को तोरवा पटेल सामुदायिक भवन, साईं धाम बिलासपुर में किया गया है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बचे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम में सिग्नेचर जोन, सेल्फी जोन, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो, यूट्यूब पर डिजिटल प्रसारण, फोटोग्राफी की मुख्य विशेषता रहेंगी। कार्यक्रम सुबह 9:00-9:30 चाय एवं नाश्ता, 9:30-10:00 स्वागत एवं पंजीयन, 10:15 – 10:30 माँ शाकंभरी आरती एवं श्रीरामचंद्र जी की पूजा-अर्चना, 10:30 – 10:45 कार्यक्रम का उद्देश्य, 11:00 – 1:30 युवाओं के विचारों की प्रस्तुति, 1:30 – 2:30 लंच, 2:30-3:30 युवाओं की पुनः प्रस्तुति, 3:30-4:30 वरिष्ठजनों के विचार, 4:30 – 5:00 होली मिलन (सिर्फ तिलक) एवं फोटोग्राफी आयोजित होगी। अंत में छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।