Blog

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.

पेंड्रा (जीपीएम)। भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज पेंड्रा नगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भगवान झूलेलाल की एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विहिप के समरसता प्रमुख भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने आयोजित इस शोभायात्रा ने पुष्पवर्षा और अंगवस्त्र के माध्यम से स्वागत कर नगर में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

इस यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती के साथ भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने कहा , “आज की यह शोभायात्रा सामाजिक समरसता और हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। नगरवासियों ने जिस उत्साह के साथ इसमें शिरकत की, वह सराहनीय है। भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे और हमारा समाज इसी तरह संगठित रहे, यही हमारी प्रार्थना है।”


शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वामी कृष्ण प्रपन्ना चार्य जी महराज विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया, सतराम आसनानी,विजय आसनानी,अनिल खत्री रामजी श्रीवास,श्याम कोट वानी,अश्वनी छाबरिया,प्रताप पुरुस्वानी,रोहित छाबरिया,विनय सुर्यवानी,विजय बजाज,उपाध्यक्ष सरोज पवार, बजरंगदल जिला संयोजक सागर पटेल, सह संयोजक विनय पांडे,मातृशक्ति संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, अनीता माझी, शनि पटेल, मोहन यादव, आदित्य सोनी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता नगरवासी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *