Blog

बिलासपुर के कोटा में व्यक्ति की हत्या:पुरानी रंजिश में लाठी-फरसे से हमला, आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव

बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मृतक के एक साथी को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना करगीखुर्द गांव में हुई।

आरोपी राजाराम साहू (21) ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोरीपारा, करगीखुर्द निवासी मोहन पांडे (52) पर लाठी और फरसे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। बीच-बचाव करने आए मोहन पांडे के साथी शरद कौशिक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस
वारदात के बाद कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके फरार अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कोटा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घायल शरद कौशिक, जो गनियारी के निवासी हैं, को कोटा पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम की मौजूदगी में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *