Blog

अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत पर गरमाई सियासत

दीपक बैज बोले – सिस्टम फेल, बड़े अफसरों पर हो कार्रवाई

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अंबिकापुर में संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह सामान्य घटना नहीं बल्कि सिस्टम की बड़ी विफलता का परिणाम है। बैज ने आरोप लगाया कि रेस्क्यू सेंटर के नाम पर जानवरों को पार्क में रखा गया, जहां उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।उन्होंने कहा कि अगर हिरण जंगल में होते तो कुत्तों के हमले का शिकार नहीं बनते। इस घटना से साफ है कि प्रदेश में वन्यजीव सुरक्षित नहीं हैं। बैज ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में जंगल और जानवर दोनों असुरक्षित हैं।पीसीसी चीफ ने यह भी कहा कि केवल रेंजर पर कार्रवाई करना खानापूर्ति है, जबकि इस घटना के लिए बड़े अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने वन मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही प्रदेश के सभी पार्क और चिड़ियाघरों की व्यापक समीक्षा कराने की जरूरत बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *