लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” से जुड़े 3 और आरोपी गिरफ्तार….आरोपियों ने “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” का संचालन कर युवतियों के फर्जी फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाई जाती थी तथा युवकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाती थी

थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज एवं फैमिली मीटिंग के नाम पर अधिक से अधिक राशि लेकर धोखाधड़ी की जाती थी।
2 आरोपियों को जिला कबीरधाम (कवर्धा) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां जेल वारंट बनने पर जेल भेजा गया ।
प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बसंतपुर क्षेत्रांतर्गत सृष्टि कॉलोनी, राजनांदगांव में “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” के नाम से कार्यालय संचालित कर युवकों से ठगी की जा रही है।
प्रारंभिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन द्वारा की गई। जांच में अपराध पाए जाने पर थाना बसंतपुर में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में उक्त कंपनी की संचालक नेहा पाठक पिता शंकरनाथ पाठक, उम्र 23 वर्ष निवासी लेबर कॉलोनी, वार्ड नं. 17, थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव तथा डायरेक्टर धर्मेन्द्र मानिकपुरी पिता स्व. कमलदास मानिकपुरी, उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जंगलपुर, थाना पाण्डातराई, जिला कबीरधाम (हाल मुकाम रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, राजनांदगांव) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।
प्रकरण में अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जिला कबीरधाम में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित कर जिला कबीरधाम रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी ताम्रध्वज मानिकपुरी एवं सियाराम साहू को जिला कबीरधाम से तथा आरोपिया श्रृष्टि गोस्वामी को राजनांदगांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया।
तत्पश्चात आरोपियों
ताम्रध्वज मानिकपुरी पिता पूरनदास मानिकपुरी, उम्र 23 वर्ष
निवासी – पाण्डातराई, जिला कबीरधाम, सियाराम साहू पिता दिनेश साहू, उम्र 23 वर्ष
निवासी – ग्राम जंगलपुर, थाना पाण्डातराई, जिला कबीरधाम और श्रृष्टि गोस्वामी पिता गणेशगिरी गोस्वामी, उम्र 21 वर्ष
निवासी – ममता नगर गली नं. 05, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव
को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक देवदास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक कुश बघेल, भुनेश्वर जायसी, म.आर. संतोषी मानिकपुरी एवं म.न.सै. उषा गिरी की सराहनीय भूमिका रही।
*पुलिस की अपील*
राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो, सोशल मीडिया या व्हाट्सएप के माध्यम से मिलने वाले विवाह प्रस्तावों पर बिना सत्यापन के पैसे न दें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना को दें।