Blog
साईं देव स्थान लाल खदान का भक्ति भाव से मनाया गया स्थापना दिवस

आज निकलेगी भव्य पालकी यात्रा
बिलासपुर ।साईं देवस्थान लाल खदान का दो दिवसीय स्थापना दिवस 12 अप्रैल 13 अप्रैल को मनाया जा रहा है। सुबह बाबा का अभिषेक पूजन वेदी पूजन विधि विधान से संपन्न किया गया भजन कीर्तन आरती के साथ पूरा दिन सभी साईं भक्त मंदिर में स्थापना दिवस में शामिल हुए शाम को संस्कृतिक कार्यक्रम बच्चो के लिए कार्यक्रम के साथ जगराता भोग भंडारा का भी आयोजन रखा गया 13 अप्रेल को पुनः बाबा का पूजन अभिषेक भोग भंडारा के साथ दोपहर 3 बजे भव्य पालकी यात्रा आयोजित हैं जो मंदिर से पावर हॉउस धान मंडी होते हुए गुरु नानक चौक से पुनः पॉवर हॉउस होते हुए साईं देव स्थान पहुँचे गी फिर शाम को भजन संध्या आरती सपन्न होंगी