विहिप का 45 स्थानों पर रामोत्सव,अगले माह प्रदेश मातृशक्ति वर्ग

बिलासपुर । विश्व हिन्दू परिषद का जिला बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में प्रांत मंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र के नैतिक शिक्षा प्रमुख सुनील शर्मा, छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता बिसेन एवं शिशुपाल सिंह, प्रांत सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, प्रांत सह सेवा प्रमुख मनीष मोटवानी, प्रांत परावर्तन प्रमुख प्रमोद कश्यप, दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका श्रीमती प्रीति दुबे एवं भारती सिंह सहित विभाग मंत्री राजीव शर्मा, विभाग सह मंत्री यशवंत सिंह परिहार उपस्थित रहे। बिलासपुर जिले से जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिवेदी एवं डॉ. के. के. साव, जिला मंत्री विक्रांत केशरवानी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका भूमिका रॉयल एवं नगर अध्यक्ष राकेश गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा ने
विगत तीन माह के कार्यक्रमों एवं अभियानों की समीक्षा करते हुए बताया कि खे फरवरी माह में धर्म रक्षा निधि अभियान खि संचालित किया गया, जिसके पश्चात विभिन्न खि स्थानों पर रामोत्सव का आयोजन हुआ। उन्होंने जानकारी दी कि मुंगेली जिले में 21 स्थानों पर तथा बिलासपुर में 45 स्थानों पर रामोत्सव सम्पन्न हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व स्थान एवं कार्यकर्ताओं का निर्धारण कर तत्पश्चात तिथि तय करें। वर्तमान में जिले में 88 समितियाँ कार्यरत है। मातृशक्ति वर्ग 7 से 10 मई को राजनांदगांव में, दुर्गा वाहिनी वर्ग 16 से 23 मई को बिलासपुर में, बजरंग दल वर्ग 24 मई से 1 जून तक रायपुर में तथा परिषद वर्ग 5 से 14 जून तक दुर्ग में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अगली प्रांत बैठक से पूर्व प्रत्येक खंड में समिति गठन का लक्ष्य पूर्ण किया जाए।