साड़ी खरीदी में गड़बड़ी,महिला कांग्रेस ने मंत्री का पुतला जलाया

बिलासपुर । प्रदेश अध्यक्ष महिला
कांग्रेस एवं राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार, शहर अध्यक्ष महिला कॉग्रेस पिंकी निर्मला बत्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़े कार्यकर्ता बहनों के लिए साड़ी वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद जानकारी के अनुसार, 12 करोड़ रुपये की साड़ी सप्लाई में में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और कमीशनखोरी के ” विरोध में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आज शहर ब्लॉक 2 गांधी चौक श्री में पुतला दहन किया गया,। महिला कांग्रेस की र शहर अध्यक्ष पिंकी पत्रा ने कहा है कि
नियम अनुसार 5.5 मीटर की साड़ी दी जानी कथी, लेकिन कई जगहों पर 5 मीटर की साड़ियां बदी गई। साथ ही, कम कीमत की साड़ियों को अधिक दर पर सप्लाई किए जाने की बात सामने
आई है। भाजपा शासन काल में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। महिला बाल विकास विभाग में तो कार्यकर्ताओं के लिए साड़े खरीदी के मामले में आर्थिक मामला नहीं, बल्कि मेहनतकश आआंगनबाड़ी बहनों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा मुद्दा हैं। साड़ी खरीदी के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने विभागीय मंत्री से इस्तीफा मांगा है।
महिला कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं के साथ धोखेबाजी वाला काम किया है साड़ियों में भ्रष्टाचार छलावा किया है इसलिए उनका पुतला दहन किए हैं ।
इस कार्यक्रम में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पिंकी निर्मल बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा चाहिल, प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी, प्रदेश सचिव हमीदा खान, शहर कोषाध्यक्ष श्रवणा शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका गादव, उपाध्यक्ष अंजनी बहोते, मंजू त्रिपाठी शारदा नागरकर, प्रभा सोनी, रीता मजूमदार, सुधा यादव, शकुंतला साहू, चित्रलेखा साह, संजय यादव, कमल देवांगन मोहम्मद शाहिद शामिल हुए।