Blog

कोटा के करपिहा जंगल में वन अमले पर हमला… लकड़ी चोरी को लेकर विवाद, कई घायल

बिलासपुर ।कोटा थाना क्षेत्र के करपिहा जंगल महामायी द्वार में वन विभाग के अमले पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी रवि कुमार जगत, जो वन विकास निगम में परियोजना परीक्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ग्राम
सोनबंधा निवासी संतदास एवं उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब रवि कुमार जगत अपने स्टाफ सहायक परियोजना अधिकारी छत्रपाल देव सिंह भरद्वाज, हितेंद्र दिवान, अशोक साहू, क्षेत्ररक्षक राहुल शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों के साथ करपिहा जंगल क्षेत्र में नियमित ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान सुबह करीब 8:30 बजे संतदास और उसके साथियों से लकड़ी चोरी के मुद्दे को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने वन अमले के साथ अश्लील गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट में स्टाफ के हितेंद्र कुमार दिवान को कमर में चोट आई, वहीं दैनिक वेतनभोगी श्रमिक धन्नू सिंह के दाहिने हाथ के अंगूठे पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा। घटना के दौरान अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद वन विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोटा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संतदास और उसके साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 132, 221, 296, 3(5), 351 (3) बीएनएस के तहत
मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *