Blog

चरित्र शंका में पत्नी पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास….

आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर/मुंगेली । महिलाओं से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत मुंगेली पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले का खुलासा किया है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश में थाना चिल्फी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना चिल्फी क्षेत्र के ग्राम सेनगुड़ा निवासी सतीश सोनवानी 35 वर्ष ने 16 मार्च की सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से घर में रखे डीजल को उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी पत्नी को जलती हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच उपरांत 9 अप्रैल 2026 को थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 37/26 के तहत धारा 109 बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभकी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 10 अप्रैल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार
कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *