Blog

होटल महावीर में जुआ खेलते 8 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए,सिविल लाईन एवं ACCU टीम ने की त्वरित कार्रवाई…चेहरा छिपाने लगे रसूखदार जुआरी

आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम ₹1,44,000/- जप्त

बिलासपुर ।सिविल लाईन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई, जहां उपरोक्त 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से कुल नगदी रकम ₹1,44,000/- जप्त की गई।उक्त प्रकरण में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जुआ खेलने के उद्देश्य से उक्त कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से बुक किया गया था तथा इस संबंध में होटल संचालक एस.के. सिन्हा को भी जानकारी थी। प्रकरण में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है।सभी आरोपियों महेश सिंह पिता गुलजार सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन,हीरालाल पाल पिता स्व. जग्गू पाल उम्र 41 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन,अक्की जायसवाल पिता डी.पी. जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन,छोटू सिंह पिता स्व. अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन, संदेश मसीह पिता संतोष मसीह उम्र 40 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन,अनिल कुमार वर्मा पिता केशव वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन, आकाश भोई पिता शिवा भोई उम्र 39 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
और विशाल छाबड़ा पिता राजेश छाबड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी शांति नगर थाना सिविल लाइन

के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *