Blog

जिले भर में वारंट तामिली हेतु व्यापक एवं सघन विशेष अभियान संचालित किया गया 209 लंबित वारंटों की तामिली कर आरोपियों की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी, जमानती एवं स्थाई वारंटों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

बिलासपुर।पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के निर्देशन में जिले में लंबित वारंटों की तामिली सुनिश्चित करने हेतु एक व्यापक एवं विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों की प्राथमिकता के आधार पर तामिली की गई।


पुलिस टीमों द्वारा विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार/तामील कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियान के दौरान कुल 209 वारंटों की तामिली सुनिश्चित की गई, जिसमें 116 गिरफ्तारी वारंट, 70 जमानती वारंट एवं 23 स्थाई वारंट शामिल हैं।


उक्त कार्यवाही से जिले में न्यायालयीन आदेशों के पालन की प्रभावशीलता में वृद्धि हुई है तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी बिलासपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *