Blog

28 अप्रैल को जिला पंचायत की सामान्य सभा की विशेष बैठक

बिलासपुर/जिला पंचायत बिलासपुर की सामान्य सभा की विशेष बैठक 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंगलवार को शाम 4 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष, बिलासपुर में संपन्न होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी द्वारा की जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत संदीप अग्रवाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इनमें ज्ञान भारतम् पांडुलिपि सर्वेक्षण पर चर्चा, सुशासन तिहार 2026 की रूपरेखा पर विचार-विमर्श तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा शामिल है। बैठक में सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *