Blog

फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का जुर्म दर्ज

बिलासपुर।जिले के पचपेड़ी थाना
क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री में काम के दौरान मिक्चर मशीन में फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ लापरवाही का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, लोहराबोर निवासी सूरज बंजारे (19) बीते 30 जनवरी 2026 को अपने पिता और अन्य मजदरों के साथ ग्राम केंवतरा
स्थित फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री में
काम करने गया था। दोपहर करीब 12 1 बजे वह मिक्चर मशीन में सीमेंट
मटेरियल डाल रहा था, तभी अचानक
वह मशीन में फंस गया। मशीन के कई
बार घूमने से सूरज के शरीर के कमर, पेट, हाथ,पैर, सीना और सिर में गंभीर
चोटें आईं। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पचपेड़ी थाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालक सुनीता राय के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *