केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी….अब राज्य में भी इसी तर्ज पर डीए बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी….कर्मचारी संगठनों ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर जल्द निर्णय लेने की माँग की

बिलासपुर ।केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है. अब राज्य में भी इसी तर्ज पर डीए बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कर्मचारी संगठनों ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखकर जल्द निर्णय लेने की माँग की है।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लंबित 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर सहित देने की मांग की है। पत्र में लिखा है, केंद्र सरकार पहले ही 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत की वृद्धि लागू कर चुकी है, लेकिन राज्य के कर्मचारियों को अभी भी इससे वंचित रखा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ,कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन
प्रदेश महामंत्री
डा सुनील कुमार यादव
ने बताया है कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता आदेश जारी करने में विलंब नहीं करना चाहिए क्योंकि छठवे वेतनमान में महंगाई भत्ता 107 प्रतिशत तक गया था वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है केंद्र के समान दो प्रतिशत बढ़ने से साथ प्रतिशत होगा ।अब जल्द ही आठवा वेतनमान आने वाला है हो एकता है यह आखिरी महंगाई भत्ता हो । इसी भत्ते के अनुसार आने वाले समय में बेसिक का निर्धारण होना है हमारी मांग है कि वर्तमान समय में महंगाई चरम पर है इसे देखते हुवे तत्काल महंगाई भत्ता बढ़ाया जाना चाहिए –