Blog

अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक महाराष्ट्र के जत में सम्पन्न

महासंघ में पदाधिकारी बनने आजीवन सदस्यता जरूरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव ने की संत नामदेव राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा,

फेडरेशन में युवाओं और महिलाओं को आगे लाने प्रस्ताव

जत, सांगली महाराष्ट्र। जत तालुका, कपड़े महाकाल तालुका शिपी नामदेव समाज कार्यकारिणी की तरफ से जात महाराष्ट्र में आज समस्त नामदेव शिपी समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया एवं अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नामदेव समाज के हित में अनेक निर्णय लिए गए । जत जिला सांगली महाराष्ट्र में आयोजित विद्युत नगर जत जिला सांगली महाराष्ट्र में आयोजित शिपी नामदेव समाज सम्मेलन में अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, राष्ट्रीय महामंत्री एस एस टोनी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजपाल रोहिल्ला, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एन जी पाथरकर महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुमति गुजरानिया महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल किशोर वर्मा प्रवीण खोड़े, महादेव राव खटावकर की मौजूदगी में अनेक निर्णय लिए गए हैं। जत सांगली के शिपी समाजके अध्यक्ष दिनकर राव पतंगे ने देश भर से पहुंचे नामदेव समाज के सभी अतिथियों का एवं महासंघ के कार्य समिति के सभी पदाधिकारी का सम्मान किया।महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे तथा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव ने प्रमुख प्रस्ताव रखें, जिसमें सभी राज्यों में महासंघ की प्रदेश इकाई का गठन करने, संत नामदेव राष्ट्रीय पुरस्कार प्रत्येक राज्य में दिए जाने पर निर्णय लिया गया।

महासंघ के जो निष्क्रिय पदाधिकारी हैं उनके स्थान पर नए पदाधिकारी के नियुक्ति के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सभी राज्यों में नामदेव समाज की प्रदेश इकाई की तरफ से समाज का बड़ा सम्मेलन करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है इसके अलावा सभी राज्यों में महासंघ की सदस्यता बनाने और कुछ नए पदाधिकारी की नियुक्ति के संबंध मेंभी विचार एवं निर्णय किया गया है । बैठक में ज्वाला प्रसाद नामदेव ने प्रस्ताव भी लाया जिसमें सभी राज्यों में सभी जिलों में समाज के भवन के लिए महासंघ तथा नामदेव समाज के पदाधिकारी को प्रयास करने तथा जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन से मिलकर समाज के लिए संत नामदेव सामुदायिक भवन एवं छात्रावास का निर्माण करने के लिए जमीन आबंटन करने के प्रस्ताव पर चर्चा कीगई। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे ने संत नामदेव पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि समाज के उत्थान में सक्रिय लोगों को प्रत्येक वर्ष संत नामदेव पुरस्कार दिया जाएगा । फेडरेशन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव ने कहा है कि समाज में जो बेहतर काम कर रहे हैं और समाज के उत्थान के लिए पिछले कई सालों से लगातार सक्रिय हैं उन्हें संत नामदेव महाराज पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए महासंघ ने निर्णय लिया है। और प्रत्येक राज्यों में नामदेव समाज के युवाओं महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा जो समाज के उत्थान के लिए पिछले कई सालों से लगातार सक्रिय हैं। ज्वाला प्रसाद नामदेव ने कहा है कि महासंघ के विस्तार के लिए युवाओं तथा महिलाओं को नामदेव समाज के उत्थान में आगे लाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें सभी राज्यों में महिला इकाई तथा युवा इकाई का गठन करके उन्हें नामदेव समाज के कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। भास्कर राव टोम्पे, ज्वाला प्रसाद नामदेव महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एन जी पाथरकर ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है कि महासंघ का पदाधिकारी बनने के पहले आजीवन सदस्य बनना अनिवार्य है.। बिना सदस्यता के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य नहीं बनाए जाएंगे ,पर विचार एवं निर्णय लिया गया । महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुमति गुजरानिया ने कहा है कि वे सभी राज्यों में दौरा करके वर्तमान में कम से कम 2000 महिलाओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए भी प्रयास करेंगी। महासंघ के कोर कमेटी के सदस्य प्रवीण खोड़े तथा भानुमति गुजरानिया ने नवंबर दिसंबर माह में दिल्ली में नामदेव समाज के सभी खापों के महा अधिवेशन किए जाने पर उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित सभी नामदेव समाज के पदाधिकारी तथा सदस्यों को आमंत्रित भी किया है । और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी ने इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी राज्यों के पदाधिकारी से अपील की है। शिपी नामदेव समाज के महासम्मेलन में गोवा से रमेश भिगे, कर्नाटक से मधुकर पिसे,प्रशांत लालगे, छत्तीसगढ़ से कमल किशोर वर्मा ,अखिल वर्मा, पांडुरंग दाघोडे, अनिल थोड़े, सुनील बुनकर कैलाश विधु पत, सारंग गजके संतोष मूले, अविनाश ताढे , प्रशांत दुगड़े, के अलावा सभी राज्यों में से प्रतिनिधि मौजूदथे। सिंपी समाज के महासम्मेलन में सभी अतिथियों का दिनकर पतंगे के द्वारा सम्मान किया गया।बिलासपुर से महासंघ के ज्वाला प्रसाद नामदेव, कमल किशोर वर्मा, अखिल वर्मा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *