Blog

मई दिवस पर ट्रेड यूनियन कौन्सिल की रैली एवं आम सभा

बिलासपुर। ट्रेड यूनियन कौन्सिल बिलासपुर के तत्वावधान में ट्रेड यूनियन कौन्सिल बिलासपुर से संबद्ध सभी श्रमिक संगठनों एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियन की रैली आज राघवेंद्र राव सभा भवन से अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष में निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई वापस राघवेंद्र राव सभा भवन में आकर आम सभा में तब्दील हो गई l सभा में वक्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के ऊपर में अपने विचार रखते हुए 140 वर्ष पूर्व शिकागो शहर से उपजे आंदोलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं अमेरिका तथा इजरायल द्वारा पूरी दुनिया पर थोपे गए युद्ध एवं आम मेहनतकशों पर इसके पड़ रहे प्रभावों पर चर्चा की l विश्व बैंक की उस बात पर चिंता जाहिर की कि अगर यह युद्ध लंबा चला तो भारत सहित पूरी दुनिया के 30 करोड़ लोग बेरोजगारी के चपेट में आ जाएंगे l इस युद्ध के कारण खाद एवं ईंधन का संकट पैदा हो गया है एवं पूरी दुनिया में महंगाई बड़ी तेजी से बढ़ी है और लोगों की आय गिरी है l
भारत में मोदी सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लेबर कोड लागू किए जाने को श्रमिकों को प्राप्त श्रम कानूनों पर जबरदस्त हमला मानते हुए वक्ताओं ने कहा की इससे मालिकों को मजदूरों का शोषण करने की खुली छूट दे दी गई है l स्थायी नौकरी खत्म किया जा रहा है, रात्रि के पाली में महिलाओं को जबरदस्ती काम करवाया जा रहा है l सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन बहुत ही कम है l लेबर कोड लागू किए जाने के बाद औद्योगिक क्षेत्र गुरुग्राम, मानेसर,नोएडा, फरीदाबाद में 8 घंटे काम और उचित वेतन को लेकर जारी संघर्ष के रूप में मुखर हो रहा है l ट्रेड यूनियन करने वाले नेताओं पर हत्या, आगजनी, देशद्रोह,अर्बन नक्सल जैसी गंभीर धाराएं लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है l इन परिस्थितियों में मेहनत वर्ग के पास संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है l 12 फरवरी 2026 की हड़ताल ने पूरे देश के मेहनतकशों के समक्ष संघर्ष के मार्ग को प्रशस्त करने नयी आशा पैदा किया है और मेहनकशों के अधिकारों की रक्षा का यह संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया l
आज आयोजित की गई सभा को साथी साथी रवि बैनर्जी, साथी नंद कश्यप, साथी पी आर यादव, साथी राजेश शर्मा,साथी शैलेंद्र गोवर्धन, साथी जी आर चंद्रा, साथी महेश श्रीवास, साथी एस के जैन,साथी सी के खांडे, साथी हरिद्वार सिँह, साथी आर के मिश्रा,साथी किशोर शर्मा, साथी नारायण चौधरी, साथी रवि श्रीवास,साथी सुखऊ निषाद, साथी पवन शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया l आयोजित सभा का संचालन ट्रेड यूनियन कौन्सिल के महासचिव साथी राजेश शर्मा एवं अध्यक्षता टी यू सी अध्यक्ष साथी पी आर यादव ने किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *