Blog

14 निजी अस्पताल एवं क्लीनिक में उपलब्ध वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण

बिलासपुर।सही दवा शुद्ध आहार अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों दवारा कुल 14 निजी अस्पताल एवं क्लीनिक में उपलब्ध वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण टीम द्वारा बिलासपुर के रिंग रोड, अमेरी, वेयरहाउस रोड,मंगला, लिंगियाडीह, व्यापार विहार, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, मध्यनगरी चौक, मंदिर चौक, मौपका क्षेत्र में स्थित अस्पताल एवं क्लीनिक का निरीक्षण किया गया ।

० निरीक्षण के दौरान वैक्सीन को उचित तापमान में रखने हेतु रेफ्रिजरेटर/आई एल आर/ डिप फ्रिज की जांच की गई । रेफ्रिजरेटर में तापमान अधिक होने पर सूचना प्रदान करने के लिए अलार्म व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु कहा गया ।रेफ्रिजरेटर को केलीब्रेशन करने के लिए समझाइश दी गई। अस्पताल/क्लीनिक में स्टॉकिस्ट से वैक्सीन के परिवहन के लिए बताया गया कि उचित तापमान व्यवस्था बनाए रखने हेतु आइस पैक, करियर बॉक्स द्वारा कोल्ड चैन नियमानुसार निर्धारित रहना चाहिए ।वैक्सीन स्टोरेज के लिए उपलब्ध जानकारियों को कर्मचारियों को साझा करने के लिए नियमित अंतराल में प्रशिक्षण कराने के लिए बताया गया।
सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह ने बताया कि वैक्सीन के भंडारण एवं वैक्सीन स्टोर संचालन के लिए मानक प्रक्रिया तैयार कर उसका पालन करने अति आवश्यक है । उचित तापमान पर वैक्सीन रखने से ही सुरक्षा और उपचार संभव है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *