Blog

बेलतरा विधानसभा के प्रथम विधायक दीवान की प्रतिमा स्थापित करने उठी मांग,सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर।भाजपा नेता लोकेशधर दिवान और ब्रजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।उन्होंने कहा है कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले सीपत और बेलतरा विधानसभा के प्रथम विधायक स्वर्गीय बद्रीधर दीवान की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल के साथ कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बिलासपुर जिलाध्यक्ष, म.प्र. राज्य परिवहन निगम के उपाध्यक्षः विधान सभा उपाध्यक्ष, औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय दीवान की प्रतिमा बेलतरा विधानसभा के लिंगियाडीह वार्ड 52 के दुर्गा मन्दिर के पास और सीपत विद्युत मण्डल के समीप नरगोडा मार्ग पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि भाजपा के पुराने और कद्दावर नेता कहलाने वाले नेता की प्रतिमा लगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *