शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

बिलासपुर । शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है, जहां संबलपुरी निवासी रोशन उर्फ नानू के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में मुकर गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम संबलपुरी का निवासी बताया जा रहा है। एएसपी मधुलिका सिंह के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।