Blog

ट्रेन के माध्यम से गौमांस ले जाती महिलाएं पकड़ाई

,

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन में गौमांस लाने वाली दो महिलाएं पकड़ाई है.10 किलो से अधिक गौ मांस को सूटकेश में भरकर रायपुर की ओर से बिलासपुर लाने वाली 2 महिलाओं को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से 10 किलो से अधिक गौ मांस बरामद कर लिया गया है मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि, उन्हें मुखबिर और गौ सेवकों से जानकारी मिल थी कि, रायपुर की ओर से आने वाली ट्रेन में 2 महिलाएं सूटकेश में भरकर गौ मांस बिलासपुर ला रही है, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की, इस दौरान दोनों महिलाओं के पास से सूटकेश बरामद हुआ जिनमें गौमांस रखा हुआ था, पुलिस की पूछताछ में दोनों महिलाओं ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली है, दोनों महिलाओं मुस्लिम समाज की बताई जा रही है जो शहर के तालापारा इलाके की रहने वाली है, महिलाएं गौमांस भक्षण के लिए ला रही थी या वो इसके तस्करी में शामिल है इस बात का खुलासा जांच के बाद हो पाएगा, दूसरी ओर जानकारी मिलते ही गौ सेवकों और हिन्दूवादी नेताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिला, बड़ा सवाल ये है कि राज्य में गौमांस पर पूरी तरह प्रतिबंध है ऐसे में महिलाओं को गोमांस कैसे मिला या फिर इसके पीछे कोई सरगना तो काम नहीं कर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *