आरक्षक की संदिग्ध मौत का हुआ पीएम…चार डॉक्टरों की टीम ने मिलकर किया पीएम
अब परिजनों और पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार
बिलासपुर। पथरी का इलाज करवाने श्री राम केयर अस्पताल पहुंचे आरक्षक की मौत के बाद सिम्स में चार डॉक्टरों की टीम ने पीएम किया है।
परिजनों और पुलिस को अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।जिसके बाद खुलासा होगा कि वाकई में मौत पथरी से हुआ है या फिर और कुछ कारण भी शामिल है।
दरअसल जयरामनगर के एरमसाही निवासी सत्यकुमार पाटले सरकंडा थाना में पदस्थ था ।जो तिफरा में रहकर नौकरी करता था।वह पथरी का इलाज कराने अमेरी रोड स्थित श्री राम केयर अस्पताल पहुंचा।इस बीच आरक्षक की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों के मौत हो गई है।परिजनों के अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।परिजनों के आरोप के बाद सिम्स में चार सदस्यीय डॉक्टरों के टीम ने पीएम किया है।
जिसमें मेडिसिन, पैथोलैब,फॉरेंसिक और सर्जरी के डॉक्टर मौजूद होकर आरक्षक का पीएम किए है।जिनका रिपोर्ट आना
अभी बाकी है।
फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा कि आखिर आरक्षक की मौत कैसे हुई थी।
परिजन बोले,डॉक्टरों के इलाज की लापरवाही से हुई है मौत
परिजनों का आरोप है कि पथरी के इलाज के किसी की कैसे मौत हो सकती है।इसमें डॉक्टरों के गंभीर लापरवाही बरती है।जिनके कारण मौत हुई है।जबकि वह बढ़िया थे और अचानक उनकी तबियत बिगड़ी
है।तबियत खराब होने पर भी उनका देखरेख नहीं किया गया न ही उनका खयाल रखा गया।जिसके कारण उनकी मौत हुई है।ऐसे लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
वर्जन
चार सदस्यीय टीम ने मिलकर पीएम किया है।रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना